रुड़की में ईंट भट्ठे की दीवार गिरी, पांच मजदूरों की मौत - Shaurya Mail

Breaking News

रुड़की में ईंट भट्ठे की दीवार गिरी, पांच मजदूरों की मौत

 रुड़की में ईंट भट्ठे की दीवार गिरी, पांच मजदूरों की मौत

उत्तराखंड(रुड़की),मंगलवार 26 दिसंबर 2023

उत्तराखंड के रुड़की में आज सुबह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में ईंट भट्ठे की दीवार भरभरा कर ढह गई।इस दौरान काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। तीन की हालत गंभीर है।

बताया गया है कि सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हादसा हुआ। मजदूर ईंट भर रहे थे कि दीवार अचानक गिर गई। फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। एसपी देहात समेत पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। तीन मजदूरों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!