बीकेटीसी अध्यक्ष ने केंद्रीय वित्त मंत्री से भेंटकर चारधाम यात्रा पर की चर्चा - Shaurya Mail

Breaking News

बीकेटीसी अध्यक्ष ने केंद्रीय वित्त मंत्री से भेंटकर चारधाम यात्रा पर की चर्चा

 बीकेटीसी अध्यक्ष ने केंद्रीय वित्त मंत्री से भेंटकर चारधाम यात्रा पर की चर्चा

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 26 नवंबर 2024

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सोमवार को नई दिल्ली में नार्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। इस दौरान उन्हाेंने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और चारधाम यात्रा को लेकर चर्चा की।बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने चर्चा के दाैरान केंद्रीय मंत्री को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्तमान में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण के कार्य चल रहे हैं। वर्ष 2013 की आपदा में बुरी तरह से तहस-नहस केदारपुरी आज प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में दिव्य व भव्य स्वरूप ले रही है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!