भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत

उत्तराखंड(हरिद्वार),शनिवार 15 जून 2024

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नवनिर्वाचित सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत के हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उत्तराखंड की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए हरिद्वार सहित प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को भारी अंतर से विजयी बनाया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड देश का सबसे विकसित राज्य बनने की राह पर अग्रसर है।

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन भारत को विकसित देशों की श्रेणी में शामिल करना है। प्रधानमंत्री के इस विजन का लाभ उत्तराखण्ड को भी मिलेगा। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत विकास योजनाओं का लाभ हरिद्वार को दिलाएंगे।

स्वागत करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सुशील चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, धर्मेंद्र वीर सैनी, डाॅ.हरीश चौहान, अतुल चौहान, तरुण चौहान, ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान, ऋषिकेश की निवर्तमान महापौर अनीता ममगई, चंदन चौहान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!