भाजपा प्रधानमंत्री के ऋषिकेश रैली को बनाएगी अभूतपूर्व, 09 को भूमि पूजन - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा प्रधानमंत्री के ऋषिकेश रैली को बनाएगी अभूतपूर्व, 09 को भूमि पूजन

 भाजपा प्रधानमंत्री के ऋषिकेश रैली को बनाएगी अभूतपूर्व, 09 को भूमि पूजन

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 07 अप्रैल 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मोदी की ऋषिकेश में होने वाली रैली को अभूतपूर्व बनाने के लिए तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में 09 अप्रैल को रैली मैदान का भूमि पूजन कर मंच निर्माण शुरू किया जाएगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऋषिकेश के आईडीपीएल हॉकी मैदान पर होने वाली रैली ऐतिहासिक एवम अभूतपूर्व होने वाली है। यह रैली 23 विधानसभा और तीन लोकसभा टिहरी, हरिद्वार और गढ़वाल को जोड़ने वाली है, जिसमें संबंधित कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व रिकॉर्ड संख्या में होने वाला है।

उन्होंने बताया कि इस मैदान का पार्टी के पदाधिकारी द्वारा मौका मुआयना भी किया गया और क्षमता और पार्किंग की दृष्टि से दुरुस्त पाया। सभा की तैयारी को लेकर अन्य जरूरी कामों पर विस्तार से चर्चा कर योजना तैयार की गई है। अब तक मिले फीडबैक के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में जिस तरह का उत्साह नजर आ रहा है। उसको देखते हुए जनसभा का शानदार और सर्वाधिक भीड़ जुटना तय है।

उन्होंने बताया कि 09 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में रैली मैदान का भूमि पूजन किया जाएगा। इसके बाद इसी दिन मंच निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। वहीं इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रधानमंत्री की रैली के लिए प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!