भाजपा ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पूरी, 2.5 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा गया - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पूरी, 2.5 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा गया

नई दिल्ली,शनिवार 17 फरवरी 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शहरी और ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास के लिए दी जा रही ‘गारंटी’ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज एक्स हैंडल पर बड़ी खुशखबरी नागरिकों के साथ साझा की है। इससे ग्रामीण भारत में सुखद बदलाव की शुरुआत हुई है।

भाजपा ने एक्स पर कहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने की गारंटी दी थी, जिसके तहत अब तक भारतनेट के अंतर्गत 2.5 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है।’ उल्लेखनीय है कि भारतनेट परियोजना के तहत अब इन ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर के जरिये हाईस्पीड ब्रॉडबैंड किफायती दरों पर उपलब्ध है। इसके तहत ब्रॉडबैंड की गति दो से 20 एमबीपीएस तक होगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!