आगामी निगम चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा, संभावित उम्मीदवारों पर विमर्श शुरू - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

आगामी निगम चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा, संभावित उम्मीदवारों पर विमर्श शुरू

 आगामी निगम चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा, संभावित उम्मीदवारों पर विमर्श शुरू

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 22 नवम्बर 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी निगम चुनावों की तैयारी में जुट गई है। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में नगर पालिका, निगमों के संभावित अध्यक्ष उम्मीदवारों पर संगठन स्तर पर गहन विचार विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सभी निकायों और निगमों को जीतने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां प्रांरभ कर दी गई है।

बैठक में प्रदेश नेतृत्व की ओर से प्रथम चरण में सभी जिला संगठनों से साथ अलग-अलग चर्चा की गई। अगले चरण में पर्यवेक्षकों और जमीनी सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जाएगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार द्वारा सभी जिला इकाईयों से निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें पार्टी के सभी 19 सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष,महामंत्री समेत संबंधित जनपद के पार्टी विधायकों ने जिलेवार प्रतिभाग किया। जिसमें प्रदेश नेतृत्व ने उनसे अपने अपने जनपद के अंतर्गत आने वाली नगरपालिकाओं और निगमों को लेकर चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही सभी सामाजिक, क्षेत्र एवं वर्गों को देखते हुए सक्रिय इच्छुक प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई।

अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी सभी निकायों एवं निगमों की जीतने की दृष्टि से अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। आज हमने जनपदवार स्थानीय राजनैतिक और सामाजिक समीकरणों पर फीड बैक लिया और चुनाव की दृष्टि से बेहतर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। अब आगे निकाय चुनाव की घोषणा के साथ,सभी जगह पार्टी पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे जो स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनता और इच्छुक प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवारों के चयन में सहायता के लिए जमीनी सर्वे भी कराएगी। तीनों तरीके के समन्वय से सामने आए नामों का पैनल तैयार किया जायेगा। जिसे प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड के माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। फिर तय उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। विगत निकाय चुनावों में कुछ कमजोर सीटों पर इस बार सौ फीसदी तैयारी के साथ काम किया जाएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!