इंदिरा कॉलोनी वार्ड no 18 से भारतीय जनता पार्टी की उमीदवार कुमारी वंशिका सोनकर ने जीत हासिल की - Shaurya Mail

Breaking News

इंदिरा कॉलोनी वार्ड no 18 से भारतीय जनता पार्टी की उमीदवार कुमारी वंशिका सोनकर ने जीत हासिल की

 इंदिरा कॉलोनी वार्ड no 18 से भारतीय जनता पार्टी की उमीदवार कुमारी वंशिका सोनकर ने जीत हासिल की

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 26 जनवरी 2025

नगर निगम चुनाव में इंदिरा कॉलोनी वार्ड no 18 से भारतीय जनता पार्टी की उमीदवार कुमारी वंशिका सोनकर ने जीत हासिल की।
नगर निगम चुनाव में वार्ड no 18 में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार नए यूथ पर दांव खेला। पार्टी ने नौजवानों को आगे बढ़ाने के मकसद से कुमारी वंशिका सोनकर को पार्षद प्रत्याशी के लिए टिकट दिया। कुमारी वंशिका सोनकर न अपनी सूझबुझ का परिचय देते हुए पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरी।
कुमारी वंशिका सोनकर के सामने एक चुनौती थी क्योंकि उनके प्रतिद्वंदी बड़े बड़े पुराने चेहरे थे। उन्होंने दिन रात मेहनत करके लंबे अंतराल से जीत हासिल की।

भारतीय जनता पार्टी से कुमारी वंशिका सोनकर को 1871 वोट मिले, कांग्रेस पार्टी की उमीदवार व पूर्व पार्षद सविता सोनकर को 772 वोट मिले, निर्दलीय प्रत्याशी अमिता गढ़वाली को 576 वोट मिले, निर्दलीय प्रत्याशी कल्पना ढींगिया को 482 वोट मिले, निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम सोनकर को 337 वोट मिले व निर्दलीय प्रत्याशी मधु गहलोत को 132 वोट मिले।

कुमारी वंशिका सोनकर को इस जीत पर छेत्र की जनता से लगातार बधाईया व शुभकामनाएं मिल रही हैं।

उनको बधाई देने वालों में राकेश कुमार भट्ट, शिवम भट्ट, जगदीश, पंचायती मंदिर समिति के अध्यक्ष आर.के.तिवारी, सचिव गोविंद सिंह, उपाध्यक्ष विनोद डालियन, सहसचिव जसोधर घिड़ियाल , कोषाध्यक्ष राकेश मालगुडी, राजेंद्र उनियाल, कपिल अहमद आदि अन्य क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!