मुख्यमंत्री धामी से बाबा रामदेव की भेंट, योग-आयुर्वेद और वेलनेस पर्यटन पर चर्चा - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी से बाबा रामदेव की भेंट, योग-आयुर्वेद और वेलनेस पर्यटन पर चर्चा

 मुख्यमंत्री धामी से बाबा रामदेव की भेंट, योग-आयुर्वेद और वेलनेस पर्यटन पर चर्चा

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 03 सितंबर 2026

योगगुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकास, योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने तथा उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान देवभूमि के साथ-साथ योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की भूमि के रूप में भी है। राज्य सरकार प्रदेश की इस विशिष्ट पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके माध्यम से उत्तराखंड में स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं। प्रदेश में वेलनेस, योग एवं आयुर्वेद आधारित पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सरकार इन क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

बाबा रामदेव ने उत्तराखंड में योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा, हिमालयी वातावरण और समृद्ध आध्यात्मिक विरासत इसे योग एवं आयुर्वेद के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अनुकूल बनाती है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!