आजाद हिंद फौज के सेनानी साधु सिंह बिष्ट को सम्मानित किया - Shaurya Mail

Breaking News

आजाद हिंद फौज के सेनानी साधु सिंह बिष्ट को सम्मानित किया

 आजाद हिंद फौज के सेनानी साधु सिंह बिष्ट को सम्मानित किया

ऋषिकेश,आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ता जुट गए हैं। शुक्रवार को आजाद हिंद फौज के सेनानी साधु सिंह बिष्ट का शॉल भेंटकर सम्मान किया गया।
शुक्रवार को घर-घर तिरंगा के तहत भानियवाला में काहुए कार्यक्रम में शहीद परिवारों के घर जाकर परिजनों को तिरंगा एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पूर्व नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से हम शहीदों के परिजनों का सम्मान एवं शहीदों का श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के इस बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिये। इस दौरान शहीद जगेंद्र सिंह चौहान की माता विमला देवी एवं उनके पिता राजेंद्र सिंह चौहान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रविंद्र बेलवाल, पूर्व सैनिक अध्यक्ष आनंद सिंह राणा, महिला समाजसेवी रीता नेगी, कोमल देवी, नंदा नेगी, फरीदा खातून, निर्मला देवी, भगत सिंह राणा, मोर सिंह सोटियाल, गणेश प्रसाद, राजवीर सिंह मान, कुंवर सिंह, महेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत, अवतार सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद डोबरियाल, लक्ष्मण सिंह, डीएस राणा, विजय पुंडीर, मनवीर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!