माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता जरूरी : रेखा आर्या - Shaurya Mail

Breaking News
देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियांलोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभहरेला पर स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प, ‘हरित एवं स्वस्थ उत्तराखंड’ का दिया संदेश“हर गाँव का यही पैगाम – एक पेड़ माँ के नाम” : हरेला पर्व पर मालदेवता में हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान, प्रदेश में 40 वन प्रभागों के 3791 स्थलों पर रोपे गए पौधेदेहरादून जिला न्यायालय परिसर में ‘हरेला’ पर भव्य वृक्षारोपण

माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता जरूरी : रेखा आर्या

 माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता जरूरी : रेखा आर्या

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 28 मई 2026

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नारी सृष्टि की सृजनकर्ता है और मासिक धर्म महिलाओं को प्रकृति का विशेष वरदान है। उन्होंने कहा कि समाज में माहवारी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और सकारात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता है।

सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किशोरियों और महिलाओं को स्वच्छता किट वितरित की। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्यवर्धक उपाय अपनाना बेहद जरूरी है। साथ ही किशोरियों के लिए पौष्टिक खान-पान भी आवश्यक है। रेखा आर्या ने कहा कि केंद्र सरकार ने देशभर के जनऔषधि केंद्रों पर मात्र एक रुपये में सुरक्षित सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार भी ‘मेरी सहेली’ नैपकिन वेंडिंग मशीन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तक स्वच्छता सुविधाएं पहुंचा रही है।

कार्यक्रम में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. निहारिका ने किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं, सावधानियों और स्वास्थ्य संबंधी उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह और मोहित चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!