केंद्रीय बजट में आपदा में मदद का भरोसा स्वागत योग्य कदम : महेंद्र भट्ट - Shaurya Mail

Breaking News

केंद्रीय बजट में आपदा में मदद का भरोसा स्वागत योग्य कदम : महेंद्र भट्ट

 केंद्रीय बजट में आपदा में मदद का भरोसा स्वागत योग्य कदम : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 23 जुलाई 2024

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्प पूर्ति वाला बताया। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ एवं आपदा से लगातार उत्तराखंड में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए बजट में विशेष मदद की घोषणा का स्वागत किया है।

महेंद्र भट्ट ने आपदा प्रभावित देवभूमि की बजट में विशेष चिंता करने के लिए प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही बजट से प्राप्त होने वाले ईंधन से डबल इंजन सरकार की गति, राज्य में कई गुना तीव्र होने की उम्मीद जताई। भट्ट ने बजट को समाज के प्रत्येक वर्ग को ताकत देने वाला बजट बताया जिसमें महिला सशक्तीकरण के माध्यम से उनकी भागेदारी बढ़ाने की बात की गई है।

उन्होंने कहा कि मुद्रा लोन की लिमिट में वृद्धि की गई है साथ ही रोजगार के अनगिनत अवसर देना वाला यह बजट है। यह आत्मनिर्भर विकसित भारत का वह दस्तावेज है जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट, किसानों, व्यापारियों, सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ विशेष रूप से माध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों व प्राकृतिक आपदा के चलते प्रत्येक वर्ष देवभूमि को बड़े पैमाने पर राजस्व और जन हानि को झेलना पड़ता है। बजट भाषण में परिलक्षित केन्द्र की यह चिंता, मुख्यमंत्री धामी के सतत प्रयासों का नतीजा है जिसके लिए भाजपा, राज्य की जनता तरफ से सीएम का विशेष रूप से धन्यवाद करती है। यह आम बजट प्रदेश में विकास की दिशा में डबल इंजन की सरकार की गति को कई गुना बढ़ाएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!