Breaking News

आर्य समाज मंदिर नेहरू में रविवार को नशे के खिलाफ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

 आर्य समाज मंदिर नेहरू में रविवार को नशे के खिलाफ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

 

देहरादून। आर्य समाज मंदिर नेहरू ग्राम के पदाधिकारियों ने रविवार को मंदिर में नशे के खिलाफ एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान बताया गया कि अपर नत्थनपुर व आदर्श कॉलोनी के बच्चों में नशे की आदत बढ़ती जा रही है। बच्चों में नशे की आदत को छुड़वाने के लिए ग्रामवासियों व अभिभावकों ने शपथ ली।

आये दिन हो या रात गांव के बच्चे बस नशे में डूबे रहते हैं। इस ओर सख़्त कदम उठाने की जरूरत है। पदाधिकारीयों व अभिभावकों ने हर एक बच्चे से नशे को छुड़ाने की ओर अभियान चलाया।

इस मौके पर आर्य समाज के संरक्षक पंडित उम्मेद सिंह विशारद ने कहा कि बच्चों को सही शिक्षा न मिलने के कारण वो कम उम्र में ही नशा के शिकार हो जाते हैं उन्हें नशा करने की लत लग जाती है। नशा स्वस्थ के हानिकारक होता है, ये मनुष्य को धीरे-धीरे करके मारता है, ये कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों का एक मुख्य कारण हैं इसके सेवन से हमारे शरीर में कई प्रकार की बीमारियाँ अपना घर लेती है, जो धीरे-धीरे करके पूरे शरीर को नष्ट कर देती है, और फिर मनुष्य की मृत्यु हो जाती है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!