Breaking News

आर्य समाज मंदिर का चुनाव संपन्न, रमेश भारती बने प्रधान

 

देहरादून। आर्य समाज मंदिर नत्थनपुर का वार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से रमेश भारती प्रधान और धनीराम चौथानी, मदन राम आर्य व एडवोकेट एसएस राणा उप प्रधान पद पर चुने गए। जबकि संदीप आर्य मंत्री, दिनेश पुरी उप मंत्री, पदीराम आर्य कोषाध्यक्ष, प्रेमलाल कोहली पुस्तकालय अध्यक्ष व धनीराम चौथानी आय-व्यय निरीक्षक पद पर मनोनीत किए गए।

वहीं महिला प्रधान प्रेमवती आर्य, उपप्रधान रूकमणी देवी, जमना देवी को चुना गया। निकिता पुरी मंत्राणी तो संरक्षक दर्शनी देवी को मनोनित किया गया। आर्य कुमार सभा में दिलबर सिंह चौथानी प्रधान, प्रवेश गुंसाई मंत्री व गौरव भारती को सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। सभी पदाधिकारियों का चुनाव आर्य समाज मंदिर के सरंक्षक पं0 उम्मेद सिंह विशारद की देख रेख में संपन्न हुआ।

इस मौके पर संरक्षक पं0 उम्मेद सिंह विशारद ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। उन्होंने नत्थनपुर के सभी महिला, पुरूष व युवाओं से आग्रह किया कि वे प्रत्येक रविवार को कम से कम एक घंटा निकालकर सुबह मंदिर में आकर हवन करें। हवन करने से मन को शांति मिलती है और सभी बुराईयां नष्ट होती हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!