अरिना मेहनत, विनम्रता और प्रतिभा की प्रेरणादायक मिसाल - Shaurya Mail

Breaking News
देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियांलोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभहरेला पर स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प, ‘हरित एवं स्वस्थ उत्तराखंड’ का दिया संदेश“हर गाँव का यही पैगाम – एक पेड़ माँ के नाम” : हरेला पर्व पर मालदेवता में हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान, प्रदेश में 40 वन प्रभागों के 3791 स्थलों पर रोपे गए पौधेदेहरादून जिला न्यायालय परिसर में ‘हरेला’ पर भव्य वृक्षारोपण

अरिना मेहनत, विनम्रता और प्रतिभा की प्रेरणादायक मिसाल

 अरिना मेहनत, विनम्रता और प्रतिभा की प्रेरणादायक मिसाल

उत्तराखंड(हल्द्वानी),सोमवार 25 मई 2026

दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की छात्रा अरिना रघुवंश ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड क्षेत्र की स्टेट टॉपर बनकर विद्यालय एवं पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। विशेष उपलब्धि यह रही कि उन्होंने मनोविज्ञान विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

अरिना वर्ष 2018 में कक्षा 5 में अपने छोटे भाई-बहनों के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी से जुड़ी थीं। प्रारंभ से ही वह एक मेधावी, अनुशासित एवं बहुमुखी प्रतिभा की छात्रा रही हैं। शिक्षा के साथ-साथ अरिना एक उत्कृष्ट चित्रकार भी हैं। उनका विनम्र स्वभाव, सादगी और सकारात्मक व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करता है। वह बेहद मृदुभाषी, सरल एवं अपने लक्ष्य के प्रति पूर्णतः समर्पित छात्रा हैं।

अरिना के पिता श्री अर्पण भटनागर एवं माता श्रीमती स्वाति भटनागर ने विद्यालय एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताया। शिक्षा एवं संस्कारों का वातावरण अरिना को परिवार से ही प्राप्त हुआ है। उनकी दादी भी एक प्रधानाचार्या रह चुकी हैं, जिनसे अरिना को शिक्षा, अनुशासन एवं नेतृत्व के मूल्य सीखने की प्रेरणा मिली।

 

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही ने कहा कि अरिना शुरू से ही विद्यालय की श्रेष्ठ विद्यार्थियों में शामिल रही हैं और प्रारंभ से ही लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं। वहीं विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री विवेक अग्रवाल ने कहा कि अरिना जैसी प्रतिभाशाली छात्रा का दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी परिवार का हिस्सा होना पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

अरिना ने क्लेट परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है और भविष्य में विधि के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं फोन कर अरिना को बधाई दी। इस दौरान अरिना ने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी, ईमानदारी एवं समर्पण से प्रेरणा लेना चाहती हैं, ताकि अपने जीवन में भी उन्हीं मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ सकें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!