आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल टली, मानदेय बढ़ोतरी पर सरकार का आश्वासन - Shaurya Mail

Breaking News

आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल टली, मानदेय बढ़ोतरी पर सरकार का आश्वासन

 आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल टली, मानदेय बढ़ोतरी पर सरकार का आश्वासन

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 02 मई 2026

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई बैठक के बाद संगठन ने आंदोलन स्थगित करने पर सहमति जताई।सचिवालय में शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती,सेविका,मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखा।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि मानदेय बढ़ोतरी के संबंध में केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया गया है। सरकार की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया। बैठक में सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चन्द्रेश कुमार तथा निदेशक बी.एल. राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!