देहरादून में प्रस्तावित TET विरोध प्रदर्शन को सफल, प्रभावी एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 20 जून 2026
देहरादून में प्रस्तावित TET विरोध प्रदर्शन को सफल, प्रभावी एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र सिंह रावत एवं प्रांतीय नेतृत्व समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
बैठक का संचालन जनपद टिहरी गढ़वाल के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नेगी द्वारा किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 जून को होने वाले विरोध प्रदर्शन में सभी शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन पूर्ण अनुशासन एवं एकजुटता के साथ प्रतिभाग करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा आंदोलन की मूल भावना प्रभावी रूप से सरकार तक पहुंच सके।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे शिक्षकों पर बाद में थोपी गई TET व्यवस्था से अनेक व्यावहारिक समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। शिक्षकों के अनुभव, सेवाओं एवं योगदान को उचित सम्मान मिलना चाहिए तथा उनकी न्यायोचित मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि शिक्षकों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए है। सभी वक्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों से 22 जून को देहरादून पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में श्री सूर्य सिंह पंवार को प्रांतीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में विभिन्न जनपदों के अध्यक्ष, मंत्री एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित एवं लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।
बैठक के अंत में आंदोलन के प्रचार-प्रसार को गति देने तथा विभिन्न जनपदों में समन्वय स्थापित करने हेतु आवश्यक जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं। उपस्थित सभी सदस्यों ने 22 जून के कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में दिगंबर सिंह नेगी अध्यक्ष चमोली, जयदेव राणा अध्यक्ष उत्तरकाशी,जनक सिंह बिष्ट जिला मंत्री उत्तरकाशी, किशोर जोशी अध्यक्ष अल्मोड़ा, करण सावंत पिथौरागढ़,सिदार्थ शर्मा, शैलेन्द्र नेगी, सतीश रमोला, टीएस रावत, अरसूर्य सिंह पंवार,विंद मोहन बडोनी, सरन महर, भूपेश पुरोहित, अनुराग चौहान, अतुल चौहान, हरीश जोशी, अरविंद सोलंकी, विजेंद्र पवार, म मंजीत सोलंकी, मनोज बिष्ट,लक्मन सोलंकी,मोहन सिंह,शीशपाल बिष्ट,प्रकाश जोशी, विनोद उपाध्याय, मोहन सिंह , गिरीश तिवारी ,महेश भट्ट,मनोज भंडारी, जगदीप रावत,पानू चौहान, संतोष रावत, सीमा चौहान,गिरीश तिवारी,एम पी सिंह,आदि मौजूद रहे।