भू-कानून लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विधानसभा भराड़ीसैंण में हुई अहम बैठक - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

भू-कानून लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विधानसभा भराड़ीसैंण में हुई अहम बैठक

 भू-कानून लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विधानसभा भराड़ीसैंण में हुई अहम बैठक

उत्तराखंड(गोपेश्वर),गुरुवार 14 नवंबर 2024

धामी सरकार उत्तराखंड काे नए साल पर सशक्त भू-कानून की साैगात देने की तैयारी में है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा भराड़ीसैंण में सख्त भू-कानून के लिए बनाई गई समिति, अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ भू-कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भू-कानून को लेकर अत्यंत गंभीर है और भू-कानून को जनभावनाओं के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में काम कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चर्चा के दौरान बहुत अच्छे सुझाव आए हैं, जिन्हें भू-कानून में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी और तहसीलदार स्तर पर भी भू-कानून को लेकर जनता से सुझाव लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सशक्त भू-कानून का ड्राफ्ट स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं और विकास के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूडी, पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडेय, सुभाष कुमार, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, बीपी पांडेय, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, एसएन पांडेय आदि मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!