अमित सिंह (मोती) और शिवम भट्ट (पंडित) ने थामा आर्यन छात्र संगठन का दामन, समर्थकों ने किया शक्ति प्रदर्शन - Shaurya Mail

Breaking News

अमित सिंह (मोती) और शिवम भट्ट (पंडित) ने थामा आर्यन छात्र संगठन का दामन, समर्थकों ने किया शक्ति प्रदर्शन

 अमित सिंह (मोती) और शिवम भट्ट (पंडित) ने थामा आर्यन छात्र संगठन का दामन, समर्थकों ने किया शक्ति प्रदर्शन

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 18 सितंबर 2026

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। शुक्रवार को आर्यन छात्र संगठन की ओर से शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अमित सिंह (मोती) और शिवम भट्ट (पंडित) ने आर्यन छात्र संगठन की सदस्यता ग्रहण की।


दोनों नए चेहरों के संगठन में शामिल होने के बाद उनके समर्थकों की ओर से शक्ति प्रदर्शन किया गया। कॉलेज परिसर में हुए इस घटनाक्रम के दौरान छात्र राजनीति से जुड़ी गतिविधियां चर्चा का विषय बनी रहीं।

आर्यन छात्र संगठन की सक्रियता के बीच डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र राजनीति का माहौल भी गरमाता नजर आ रहा है। नए सदस्यों के जुड़ने के बाद संगठन की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!