अमित शाह ने बंगाल भाजपा को दिया 35 लोस सीटों का टारगेट, ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का भी लक्ष्य - Shaurya Mail

Breaking News

अमित शाह ने बंगाल भाजपा को दिया 35 लोस सीटों का टारगेट, ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का भी लक्ष्य

 अमित शाह ने बंगाल भाजपा को दिया 35 लोस सीटों का टारगेट, ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का भी लक्ष्य

पश्चिम बंगाल(कोलकाता),बुधवार 27 दिसंबर 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एकदिवसीय कोलकाता दौरे पर बंगाल भाजपा को कई बड़े टारगेट दिए हैं। उन्होंने राज्य की 42 में से 35 लोकसभा सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ काम करने को कहा है। इसके साथ ही 2026 के विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने को कहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकता अधिनियम (सीएए) को हर हाल में लागू किया जाएगा।

नेशनल लाइब्रेरी में प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी इकाई के सदस्यों की बंद कमरे में बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सीएए को लागू करना पार्टी की प्रतिबद्धता है। सीएए को लागू होने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि यह देश का कानून है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोगों को इस मुद्दे पर गुमराह करने का आरोप लगाया।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 35 से अधिक सीटें हासिल करेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

बैठक में शामिल एक नेता के मुताबिक अमित शाह ने कहा है कि अगले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने के लिए काम करना है। भाजपा सरकार का मतलब घुसपैठ व गौ तस्करी का अंत और सीएए के माध्यम से धार्मिक आधार पर सताये गए लोगों को नागरिकता प्रदान करना होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!