अमित शाह ने एनडीए की बैठक में सुदेश महतो को बुलाया - Shaurya Mail

Breaking News

अमित शाह ने एनडीए की बैठक में सुदेश महतो को बुलाया

 अमित शाह ने एनडीए की बैठक में सुदेश महतो को बुलाया

झारखंड(रांची),मंगलवार 04 जून 2024

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सभी पार्टियां और गठबंधन रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी क्रम में नई दिल्ली में एनडीए की बैठक बुधवार को शाम चार बजे से होगी। इसमें सभी घटक दलों के नेताओं को बुलाया जा रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह खुद घटक दलों के नेताओं से बात कर रहे हैं। उन्होंने झारखंड में अपनी सहयोगी पार्टी आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को फोन कर बैठक में आने का आमंत्रण दिया है। सुदेश महतो इस बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!