Breaking News

Akshaya Tritiya 2024: आज के दिन इन 5 मंत्रों का करें जाप, पूरे साल मां लक्ष्मी का घर में रहेगा वास

शुक्रवार 10 मई 2024

हिंदू धर्म में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। आज अक्षय तृतीया है। आज के दिन अगर आप माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इन पांच मन्त्रों का जप जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन दिन किए गए जाप, दान, स्नान और पूजा का फल अक्षय होता है, यानी हमेशा बना रहता है। इस शुभ अवसर पर, आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति और सफलता के लिए कुछ विशेष मंत्रों का जाप कर सकते हैं। यह दिन सूर्यदेव की उपासना के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। गंगा नदी में स्नान करना इस दिन अत्यंत शुभ माना जाता है,दान पुण्य करने से इस दिन अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है –

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ नमो नारायणाय: – यह मंत्र भगवान विष्णु को समर्पित है। इसका जाप करने से सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
ॐ गं गणपतये नमः – यह मंत्र भगवान गणेश को समर्पित है। इसका जाप करने से विघ्नों का नाश होता है और कार्यों में सफलता मिलती है।
ॐ मां लक्ष्मी नमः – यह मंत्र देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इसका जाप करने से धन-दौलत और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
ॐ श्री गुरुदेवाय नमः – यह मंत्र गुरु को समर्पित है। इसका जाप करने से ज्ञान, बुद्धि और अच्छे मार्गदर्शन की प्राप्ति होती है।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥ – यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित है। इसका जाप करने से अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन मंत्रों के अलावा आप अपनी पसंद के किसी भी मंत्र का जाप कर सकते हैं। मंत्र जाप करते समय ध्यान रखें कि आपका मन शांत और एकाग्र हो. अक्षय तृतीया के दिन आप दान, स्नान, पूजा और मंत्र जाप के अलावा कुछ अन्य शुभ कार्य भी कर सकते हैं, जैसे – नया व्यवसाय शुरू करना, नया घर खरीदना, नया वाहन खरीदना, विद्या आरंभ करना, विवाह करना, और गृह प्रवेश करना। माना जाता है कि इन कार्यों को अक्षय तृतीया के दिन करने से उनमें सफलता और स्थायित्व मिलता है और कभी कोई समस्या नहीं आती है।

अक्षय तृतीया के मंत्र जाप के लाभ

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी के इन मंत्रों के जाप से घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। घर में मौजूद धन बाधित करने वाले दोष दूर होते हैं। मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनका साक्षात घर में वास होता है। मां लक्ष्मी की कृपा से घर की तंगी और दरिद्रता दूर होने लगती है। इसके अलावा, घर में धन आगमन के नए-नए सोर्स खुलने लगते हैं। इन मंत्रों का जाप सुबह और शाम दोनों समय इस दिन करना शुभ होता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!