बारिश के बाद प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए चलाएं अभियान : मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News

बारिश के बाद प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए चलाएं अभियान : मुख्यमंत्री

 बारिश के बाद प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए चलाएं अभियान : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 12 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बारिश के बाद प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

धामी ने प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु को निर्देश दिए हैं कि बारिश खत्म होने के साथ ही प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत सड़कों के सुधारीकरण के कार्य किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बारिश के कारण जहां भी सड़कें टूटी हैं, वहां प्राथमिकता से काम किया जाए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!