स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर : मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News
घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर तहसील सदर में 22 तथा विकासनगर अंतर्गत 10 सिलेंडर ज़ब्तलेखक गांव बना संस्कृति का संगम, विरासत कला उत्सव में दिखी एकता की झलकदेहरादून में SMILE योजना के तहत टपकेश्वर मंदिर परिसर में चिकित्सा शिविर आयोजितउत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर शाखा के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल से मुलाकात कीउत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के मामलों मॆं मुख्यमन्त्री की घोषणा एवं शासनादेशों व एक्ट का सही से पालन नहीं किये जाने को लेकर गांधीपार्क मुख्य द्वार से सचिवालय मार्च किया

स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर : मुख्यमंत्री

 स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 26 सितंबर 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से न केवल हमारी परंपराओं और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करता है बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराता है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री सहस्त्रधारा क्रॉसिंग बाजार में भ्रमण के दौरान पत्रकाराें से बात कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य की सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुकानदारों से साफ-सफाई, ग्राहक सुविधा और बाजार व्यवस्थापन पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत है और व्यापारिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!