सैनिक कल्याण मंत्री से मिला पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल - Shaurya Mail

Breaking News

सैनिक कल्याण मंत्री से मिला पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल

 सैनिक कल्याण मंत्री से मिला पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 24 अप्रैल 2026

उत्तराखंड सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से शुक्रवार को उनके शासकीय आवास पर भूतपूर्व सैनिकों (सेना एवं अर्द्धसैनिक बल) के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर अपनी समस्याएं रखीं। मंत्री जाेशी ने प्रतिनिधिमंडल काे समस्याओं के समाधान काभराेस दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जाेशी को बताया कि जनपद देहरादून के हरबर्टपुर क्षेत्र में स्थित भूमि, जो प्रभावित परिवारों एवं पूर्व सैनिकों से संबंधित है, उसके क्रय-विक्रय, उपयोग एवं पूर्ण भूस्वामित्व अधिकार सुनिश्चित किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया।

इस पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तुत अभिलेखों एवं पूर्व आदेशों का समुचित परीक्षण कर मामले में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!