प्रधानमंत्री पहुंचे केदारधाम  - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री पहुंचे केदारधाम 

 प्रधानमंत्री पहुंचे केदारधाम 

प्रधानमंत्री पहुंचे केदारधाम

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 7:55 बजे केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। जहां वह बाबा केदार का जलाभिषेक करेंगे। इस अवसर पर धाम को 15 कुंतल फूलों से सजाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी आज केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण करेंगे। यहां नई केदार पुरी का भी उद्घाटन किया जाएगा। धाम में प्रधानमंत्री का 2 घंटे का कार्यक्रम है। यहीं से वहे जनता को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर आज प्रधानमंत्री केदारनाथ में जलाभिषेक करने के साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल की पुनर्निर्माण की लोकार्पण के साथ मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।

प्रधानमंत्री सुबह 6:48 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत मुख्य सचिव एसएस संधू. महापौर सुनील उनियाल गामा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित कई विधायक और पदाधिकारियों ने वहां उनका स्वागत किया।

 

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!