इंटरनेशनल साइबर गिरोह का भंडाफोड़, नाइजीरियन समेत तीन अरेस्ट - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

इंटरनेशनल साइबर गिरोह का भंडाफोड़, नाइजीरियन समेत तीन अरेस्ट

 इंटरनेशनल साइबर गिरोह का भंडाफोड़, नाइजीरियन समेत तीन अरेस्ट

इंटरनेशनल साइबर गिरोह का भंडाफोड़, नाइजीरियन समेत तीन अरेस्ट

 

देहरादून,  एसटीएफ ने महाराष्ट्र के पुणे में एक अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक नाइजीरियन युवक सहित पति-पत्नी (कुल 3 लोगों) को गिरफ्तार किया है। पुणे साइबर पुलिस के सहयोग से एसटीएफ की गिरफ्त में आए इस इंटरनेशनल गिरोह का देशभर में धोखाधड़ी करने का नेटवर्क फैला है। एसटीएफ को आरोपियों के पास से 3 पासपोर्ट सहित भारी मात्रा में बैंक और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के रूप में सुबूत बरामद हुए हैं। एसटीएफ के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि साइबर क्राइम का यह गिरोह मुख्यतः मैट्रिमोनियल साइट पर विदेशी महिला बनकर पहले दोस्ती और फिर शादी का प्रस्ताव और उसके बाद बिजनेस में मोटा मुनाफा देने के लालच में देशभर में लाखों-करोड़ों की धोखाधड़ी कर लोगों को अपना निशाना बनाता आया है। उत्तराखंड एसटीएफ के मुताबिक पिछले दिनों देहरादून निवासी एक शिकायतकर्ता से इसी गिरोह द्वारा 17 लाख 10 हजार की साइबर धोखाधड़ी की गई थी। शिकायतकर्ता को मैट्रिमोनियल साइट पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती, शादी और बिजनेस करने का झांसा देकर मोटी रकम ठगी गई थी। साइबर पुलिस ने ठग को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था। खुद कस्टमर बनकर पुलिस ने ठग को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में देश भर में बड़े साइबर नेटवर्क व धोखाधड़ी का खुलासा होने की संभावना है। ठगों से 10 मोबाइल फ़ोन,18 एक्टिव सिम कार्ड, 58 सिम कार्ड, लैपटॉप, 8 आधार कार्ड, 3 पासपोर्ट, 14 बैंक चेकबुक, एक पासबुक, 2 नेट सेटर डिवाइस व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद हुए हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!