जलसंस्थान बकायेदारों को जारी करेगा नोटिस  - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

जलसंस्थान बकायेदारों को जारी करेगा नोटिस 

जलसंस्थान बकायेदारों को जारी करेगा नोटिस 

 

ऋषिेकेश। जलसंस्थान 10 हजार से अधिक के बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करेगा। राजस्व वसूली के लिए बकायेदारों की सूची तैयार कर नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस मिलने के 15 दिन बाद बिल भुगतान की बकाया धनराशि जमा नहीं कराने पर पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा।

 

तीर्थनगरी ऋषिकेश में जलसंस्थान ने शत प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में 10 हजार रुपये तक की बिल धनराशि के बकायेदारों पर शिकंजा कसा जाएगा। जल संस्थान सूत्रों के मुताबिक शहर और आसपास के इलाकों में बिल का भुगतान नहीं करने वाले डेढ़ हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। बकाएदारों की सूची तैयार कर ली गई है। धनराशि के भुगतान के लिए नोटिस तैयार किए जा रहे।

 

इन्हें बुधवार से बकायेदारों को जारी कर दिया जाएगा। जलकल अभियंता अनिल नेगी ने बताया कि पेयजल बिल भुगतान के बकायेदारों पर कार्रवाई के लिए तैयारी कर ली गई है। राजस्व वसूली के लिए टीम गठित कर दी है। बकायेदारों को सप्ताहभर में नोटिस जारी करने कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नोटिस मिलने के पखवाड़ाभर बाद बकाया बिल धनराशि का भुगतान करना होगा। तय समय पर भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। दोबारा कनेक्शन जोड़ने पर बकाया बिल भुगतान के साथ कनेक्शन चार्ज भी देना होगा।

 

 

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!