जयंती पर याद किए गए डा. विक्रम साराभाई - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

जयंती पर याद किए गए डा. विक्रम साराभाई

 जयंती पर याद किए गए डा. विक्रम साराभाई

जयंती पर याद किए गए डा. विक्रम साराभाई

 

देहरादून,  मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से डॉ विक्रम साराभाई की 102वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। इसी संदर्भ में एक गोष्ठी कोर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु पोस्टर विमोचन एवम वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मानवाधिकार चौयरमेन सचिन जैन ने उन्हें याद करते हुए कहा कि विक्रम अंबालाल साराभाई भारत के महान वैज्ञानिक थे। उन्हें भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का पितामह माना जाता है। साथ ही उनके नाम को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम से अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह जग प्रसिद्ध है कि विक्रम साराभाई ही थे जिन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत में अंतरराष्ट्रीय मानचित्र में स्थान दिलाया। वहीं मधु जैन ने भी सभी को उनकी जयंती पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भारतीय जैन, राष्ट्रीय चेयरमैन मानवाधिकार सचिन जैन, गौरव जैन, राजकुमार तिवारी एव। समस्त स्कूल स्टाफ कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!