पीएम ने उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल की प्रशंसा की - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

पीएम ने उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल की प्रशंसा की

 पीएम ने उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल की प्रशंसा की

पीएम ने उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल की प्रशंसा की

 

हरिद्वार,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वंदना ने बहुत बढ़िया खेला। उन्होंने कहा कि हार से निराश नहीं होना। आपका पसीना देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्ररेणा बन गया है।

ओलंपिक में तीन जीत के बाद सेमीफाइनल खेलकर इतिहास रचने वाली महिला भारतीय टीम की पदक से चूक गई। शुक्रवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कड़ी टक्कर के बीच टीम हार गई। हार के बाद खिलाड़ियों का पदक लाने का सपना भी टूट गया। खिलाड़ी मैदान में ही भावुक हो गए और रोने लग गए। कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री ने भारतीय टीम की कप्तान रानी रामपाल और कोच से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने बेटियों का हौसाला बढ़ाया।

उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल से भी प्रधानमंत्री प्रभावित हुए। बीते दिनों वंदना ने ओलंपिक में गोल की हैट्रिक कर इतिहास रचा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका पसीना देश की करोड़ों बेटी की प्ररेणा बन गया है। निराश नहीं होना है। वंदना ने भी बहुत बढ़िया खेल खेला है, रोना नहीं। देश आज आप पर गर्व कर रहा है। बिल्कुल निराश नहीं होना है। कितने दशकों के बाद भारत की पहचान फिर से पुर्नजीवित हो रही है। इसमें आपकी मेहनत है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!