विद्यालयों भवनों का निर्माण शीघ्र पूरा करायें अधिकारीः डा. धन सिंह रावत  - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

विद्यालयों भवनों का निर्माण शीघ्र पूरा करायें अधिकारीः डा. धन सिंह रावत 

 विद्यालयों भवनों का निर्माण शीघ्र पूरा करायें अधिकारीः डा. धन सिंह रावत 

विद्यालयों भवनों का निर्माण शीघ्र पूरा करायें अधिकारीः डा. धन सिंह रावत 

-विद्यालयों के सौन्द्रीयकरण एवं मरम्मत कार्य के लिए दिया तीन माह का समय
-श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों की समीक्षा बैठक
देहरादून, प्रदेश के कबीना मंत्री डा. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के आधे-अधूरे निर्माण कार्यों एवं भवनों के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि जो कार्यदायी संस्था अनुबंध के अनुरूप नियम समय पर निर्माण कार्य पूरे नहीं कर रही हैं उनको हटा दिया जाय। क्षेत्र के विद्यालयों के सौन्द्रीयकरण, मरम्मत एवं बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश बैठक में दिये। चटाई मुक्त अभियान के तहत शेष रह गये विद्यालयों में शीघ्र फर्नीचर उपलब्ध कराने को कहा गया।
उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत प्राथमिक, जूनियर एवं माध्यमिक विद्यालयों में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों, सौंद्रीयकरण एवं मरम्मत सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज उपरौंखाल, स्योली-तल्ली तथा वालखड़ा के विद्यालय भवनों के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत होने की जानकारी अधिकारियों से मांगी। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि संबंधित विद्यालयों की डीपीआर स्वीकृत हेतु शासन को सौंप दी है जबकि राजकीय इंटर कालेज गुल्यारी के अपूर्ण भवन का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने की बात कही गई। बैठक में क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम सभा में सार्वजनिक पुस्तकालयों की स्थापना, कुछ विद्यालयों में फर्नीचर की अनुउपलब्धता, रंग-रोगन, शौचालय निर्माण आदि मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के लगभग सभी विद्यालयों में फर्नीचर की आपूर्ति करा दी गई है शेष विद्यालयों में भी शीघ्र फर्नीचर उपलब्ध करा दिया जायेगा जिसके लिए शासन से जिले को धनराशि प्राप्त हो चुकी है। बैठक में अपर सचिव शिक्षा रवनीत चीमा, प्रभारी निदेशक प्राथमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल, अपर निदेशक एम.एस. बिष्ट, एस.पी.खाली, बी.एस.रावत, उप निदेशक आर.पी. डंडरियाल, गजेन्द्र सिंह, मुख्य शिक्षाधिकारी पौड़ी एम.एस.रावत, जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) के.एस. रावत, उप शिक्षाधिकारी पी.एल.भारती, मेराज अहमद सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!