मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि परिवार पोर्टल और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि परिवार पोर्टल और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया

 मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि परिवार पोर्टल और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 02 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर विकसित किया गया है। इसके माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक परिवार को विशिष्ट देवभूमि परिवार आईडी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस माैके पर उन्हाेंने कहा कि पोर्टल पर एक ही स्थान पर परिवारों का सामाजिक एवं आर्थिक विवरण दर्ज किया जाएगा। इससे सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान करने में आसानी होगी। साथ ही पात्र परिवारों तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगम तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस व्यवस्था से सरकारी योजनाओं में लाभार्थियों की डुप्लीकेसी रोकने और उनके सत्यापन की प्रक्रिया को भी बेहतर बनाया जा सकेगा। परिवारों से संबंधित एकीकृत जानकारी उपलब्ध होने से योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभ वितरण में सुविधा होगी।

वहीं, ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ के माध्यम से राज्य के विकास का दीर्घकालिक खाका प्रस्तुत किया गया। इसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक उत्तराखण्ड को विकसित राज्य बनाने के लिए विकास की प्राथमिकताओं और भविष्य की दिशा निर्धारित करना है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!