ऊर्जा के तीनों निगमों के प्रबंधन व कर्मियों के साथ ऊर्जा मंत्री ने की बैठक  - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

ऊर्जा के तीनों निगमों के प्रबंधन व कर्मियों के साथ ऊर्जा मंत्री ने की बैठक 

 ऊर्जा के तीनों निगमों के प्रबंधन व कर्मियों के साथ ऊर्जा मंत्री ने की बैठक 

ऊर्जा के तीनों निगमों के प्रबंधन व कर्मियों के साथ ऊर्जा मंत्री ने की बैठक 

 

देहरादून,  ऊर्जा मंत्री उत्तराखंड सरकार डा. हरक सिंह रावत द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में ऊर्जा के तीनों निगमों के प्रबंधन एवं उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की मांगों पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया तथा प्रबंधन एवं कार्मिकों के पक्षों को विस्तार से सुना गया। कार्मिकों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में तर्क रखे गए। ऊर्जा मंत्री डा. हरक सिंह रावत द्वारा निगमों के प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि कार्मिकों के निगम स्तर के प्रकरणों पर ससमय सकारात्मक रूप से कार्यवाही की जाए।

बैठक में यूपीसीएल एवं पिटकुल के प्रबंध निदेशक दीपक रावत, यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल तथा तीनों निगमों के वित्त एवं मानव संसाधन निदेशकों के साथ ही उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से इंसारुल हक, अमित रंजन, जे.सी. पंत, वाई.एस. तोमर, अनिल मिश्रा, संदीप शर्मा, सौरभ पांडे, पंकज सैनी, विनोद कवि आदि उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक के उपरांत ऊर्जा मंत्री द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड की परिचालन के अंतर्गत एवं निर्माणाधीन एवं विकासाधीन परियोजनाओं की समीक्षा भी की गई।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!