वुड स्टॉक स्कूल के भवन का पुश्ता ढहा, रोड हुई बंद - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

वुड स्टॉक स्कूल के भवन का पुश्ता ढहा, रोड हुई बंद

 वुड स्टॉक स्कूल के भवन का पुश्ता ढहा, रोड हुई बंद

वुड स्टॉक स्कूल के भवन का पुश्ता ढहा, रोड हुई बंद

 

मसूरी, वुड स्टॉक स्कूल के एक भवन का पुश्ता ढह गया है। पुराने टिहरी बस स्टैंड से जबरखेत जाने वाले मार्ग पर स्थित स्कूल भवन का पुश्ता ढहने से रोड बंद हो गई है। जेसीबी की मदद से रोड खोलने के प्रयास हो रहे हैं। मलबा ज्यादा होने के कारण इस काम में समय लग सकता है। रोड बंद होने से आने-जाने वालों को बहुत परेशानी हो रही है। वाहनों को करीब 10 किलोमीटर का चक्कर काटकर टिहरी बाईपास रोड से आवागमन करना पड़ रहा है।

मसूरी शहर के मलिंगार चैक से पुराने टिहरी बस स्टैंड होकर जबरखेत-बाटाघाट जाने वाले मार्ग पर वुड स्टॉक स्कूल के एक भवन का पुश्ता ढह गया। इससे भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। अगर लगातार बारिश जारी रही तो भवन भी गिर सकता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पुश्ता रात को हुई बारिश में ढह गया। इससे रोड बंद हो गई। इसकी सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी भेज कर कार्य शुरू कर दिया है। इस सबंध में लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता संसार सिह ने बताया कि रोड रात को बंद हो गई थी। रात को काम करना संभव नहीं था। इस कारण सुबह जेसीबी भेज दी गई थी। रोड खोलने में समय लगेगा। उन्होंने बताया कि पुश्ते के साथ ही पहाड़ से बड़े बोल्डर गिरे हैं। इन बोल्डरों को साफ करने में समय लगेगा और रोड शाम तक ही खुल पायेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!