केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री धामी ने शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैल दीदी को किया सम्मानित - Shaurya Mail

Breaking News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री धामी ने शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैल दीदी को किया सम्मानित

उत्तराखंड(हरिद्वार),शनिवार 27 जून 2026

देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दधीचि अंगदान संकल्प अभियान में सम्मिलित होने आए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री शैलदीदी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!