एसओएस बाल ग्राम के बच्चों से राज्यपाल ने किया संवाद, बड़े सपने देखने को किया प्रेरित - Shaurya Mail

Breaking News

एसओएस बाल ग्राम के बच्चों से राज्यपाल ने किया संवाद, बड़े सपने देखने को किया प्रेरित

 एसओएस बाल ग्राम के बच्चों से राज्यपाल ने किया संवाद, बड़े सपने देखने को किया प्रेरित

उत्तराखंड(नैनीताल),मंगलवार 02 जून 2026

उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को लोक भवन नैनीताल में एसओएस बाल ग्राम भीमताल के बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान बच्चों ने राज्यपाल को स्वयं निर्मित पेंटिंग, शुभकामना कार्ड एवं अन्य रचनात्मक सामग्री भेंट की, जिसकी उन्होंने सराहना की।

राज्यपाल ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से जीवन की हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। उन्होंने बच्चों से तकनीक एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे आधुनिक क्षेत्रों में रुचि विकसित करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने एसओएस बाल ग्राम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था बच्चों को शिक्षा, संस्कार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता का बेहतर वातावरण उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने संस्था के परिवार की तरह बच्चों की देखभाल करने के फैमिली लाइक केयर, किनशिप केयर एवं फॉस्टर केयर मॉडल को समाज के लिए अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, एसओएस बाल ग्राम भीमताल के सहायक निदेशक आशीष कुमार सिंह, नंदी गोस्वामी, यशोदा सहित संस्था के बच्चे उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!