मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की भेंट
उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 14 मई 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से गुरुवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।