राज्यपाल ने एलबीएसएनएए का किया भ्रमण - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

राज्यपाल ने एलबीएसएनएए का किया भ्रमण

 राज्यपाल ने एलबीएसएनएए का किया भ्रमण

उत्तराखंड(मसूरी/देहरादून),शनिवार 02 मई 2026

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) का भ्रमण कर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया तथा वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह राज्यपाल पोलो ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने हैप्पी वैली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर खेल सुविधाओं एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अकादमी में उपलब्ध खेल सुविधाएं अधिकारियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

राज्यपाल ने अकादमी के हॉस्टलों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ संवाद कर प्रशिक्षण गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

उन्होंने अकादमी में उपलब्ध उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान देश के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!