एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया

 एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 30 अप्रैल 2026

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन प्रसिद्ध वन्यजीव फोटोग्राफर राजू पुषोला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, देहरादून जया बलोनी ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, जबकि प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने वन्यजीव फोटोग्राफर राजू पुषोला का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

राजू पुषोला ने विद्यार्थियों को उत्तराखंड के विभिन्न पक्षियों, उनकी दुर्लभ प्रजातियों तथा बर्ड वॉचिंग और वन्यजीव फोटोग्राफी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पक्षी प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके संरक्षण के लिए सभी को जागरूक होना चाहिए।

मुख्य अतिथि जया बलोनी ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति, जंगल और पक्षियों से हमें अनुशासन, संघर्ष और निरंतर आगे बढ़ने की सीख मिलती है।

विद्यालय के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का भाग लिया और उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता के बारे में जाना। इस अवसर पर राजू पुषोला ने सुंदर पक्षी चित्र फ्रेम जया बलोनी एवं एडवोकेट पंकज होलकर को भेंट किए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून परिवार की ओर से मुख्य अतिथि जया बलोनी तथा वन्यजीव फोटोग्राफर राजू पुषोला का विद्यार्थियों को प्रेरित करने हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं यादगार रहा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!