मंत्री गणेश जोशी ने किया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

मंत्री गणेश जोशी ने किया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

 मंत्री गणेश जोशी ने किया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 02 अप्रैल 2026

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को मसूरी के एक निजी होटल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत मसूरी मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री ने कृषि एवं सैनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी सरकार की योजनाओं के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए उन्हें आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान सहित मसूरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सात सत्र आयोजित किए गए। सत्र को क्रमशः मुख्य वक्ता के तौर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सरकार में दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जिला प्रकोष्ठ संयोजक सुरेन्द्र राणा, आईटी सह संयोजक गौरव सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने संबोधित किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!