प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई : रेखा आर्या - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई : रेखा आर्या

 प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई : रेखा आर्या

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 31 मार्च 2026

उत्तराखंड सरकार की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को कहा कि राज्य में गैस की कोई किल्लत नहीं है और पर्याप्त सप्लाई बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि कृत्रिम अभाव पैदा करने या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने सभी जिलों की स्थिति का आकलन किया। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ गैस कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जबकि जिला पूर्ति अधिकारी ऑनलाइन जुड़े।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 35.55 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी कनेक्शन और लगभग 60 हजार कमर्शियल कनेक्शन हैं। वर्तमान में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा नियमित सप्लाई जारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को कमर्शियल गैस की सप्लाई निर्बाध जारी है तथा नए कमर्शियल कनेक्शन 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने बताया कि कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में अब तक 173 स्थानों पर छापेमारी कर 15 एफआईआर दर्ज की गई हैं। साथ ही पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक अनुमति शीघ्र दिलाने का अनुरोध किया जाएगा।

बैठक में विभागीय सचिव एल. फैनई, अपर आयुक्त जी.एस. पांगती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!