दिवारीखौल-जोखणी मोटर मार्ग को मिली वित्तीय स्वीकृति, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार - Shaurya Mail

Breaking News
घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर तहसील सदर में 22 तथा विकासनगर अंतर्गत 10 सिलेंडर ज़ब्तलेखक गांव बना संस्कृति का संगम, विरासत कला उत्सव में दिखी एकता की झलकदेहरादून में SMILE योजना के तहत टपकेश्वर मंदिर परिसर में चिकित्सा शिविर आयोजितउत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर शाखा के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल से मुलाकात कीउत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के मामलों मॆं मुख्यमन्त्री की घोषणा एवं शासनादेशों व एक्ट का सही से पालन नहीं किये जाने को लेकर गांधीपार्क मुख्य द्वार से सचिवालय मार्च किया

दिवारीखौल-जोखणी मोटर मार्ग को मिली वित्तीय स्वीकृति, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 दिवारीखौल-जोखणी मोटर मार्ग को मिली वित्तीय स्वीकृति, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 18 मार्च 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने बणगांव-चोपड़ा-कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल-जोखणी मोटर मार्ग को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक गांव तक सड़क समेत मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।

इस अवसर पर चैन सिंह महर, विजय बडोनी, शैलेन्द्र कोहली, जगबीर रावत, बलबीर रावत, प्रहलाद राणा, महाबीर सिंह चौहान, कुलबीर सिंह रावत, नितेश रावत, विपिन बिष्ट, कुलदीप रावत और मंजीत राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!