भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में संस्कृति एवं लोककला की फोटो गैलरी का अवलोकन - Shaurya Mail

Breaking News

भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में संस्कृति एवं लोककला की फोटो गैलरी का अवलोकन

 भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में संस्कृति एवं लोककला की फोटो गैलरी का अवलोकन

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 09 मार्च 2026

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक व वरिष्ठ अधिकारियों ने भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में नवनिर्मित उत्तराखण्ड की संस्कृति और लोककला पर आधारित पेंटिंग गैलरी का अवलोकन किया।

इस गैलरी में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण के विशेष प्रयासों से उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति को दर्शाती 70 से अधिक पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से रम्माण के पारंपरिक मुखौटे, नंदा राजजात यात्रा, रम्माण पेंटिंग, छोलिया नृत्य, ऐपन कला, पारंपरिक आभूषण तथा लोक वाद्य यंत्रों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

इन सभी पेंटिंग्स को प्रदेश के ही प्रतिभाशाली कलाकारों मुकुल बड़ूनी, ज्योति जोशी एवं मोहनलाल ने तैयार किया है, जिनकी कला के माध्यम से उत्तराखण्ड की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

इस पहल को लेकर एक सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा, “किसी भी राष्ट्र या प्रदेश की आत्मा उसकी संस्कृति होती है। यदि किसी राष्ट्र या प्रदेश को जीवित रखना है और उसे निरंतर आगे बढ़ाना है, तो उसकी संस्कृति को बचाने और उसे आगे बढ़ाने के प्रयास निरंतर होते रहने चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने इतनी सुंदर और जीवंत पेंटिंग्स तैयार करने के लिए प्रदेश के सभी स्थानीय कलाकारों को सराहा आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!