मोतीचूर फ्लाईओवर हादसे में दो की मौत, नौ घायल - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

मोतीचूर फ्लाईओवर हादसे में दो की मौत, नौ घायल

 मोतीचूर फ्लाईओवर हादसे में दो की मौत, नौ घायल

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 09 मार्च 2026

उत्तराखंड के जनपद देहरादून के थाना रायवाला क्षेत्र अंतर्गत मोतीचूर फ्लाईओवर पर रविवार रात हुए हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। रोडवेज बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो अन्य वाहन हादसे का शिकार हुए। आग लगने से बस और स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, देहरादून से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस ( यूके- 404 पीए-1678) की फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो बस से टकरा गई। स्कॉर्पियो के पीछे चल रहा लोडेड ट्रक ( एचआर-146- ई-0605) और एक्सयूवी 3 एक्स 0 (यूके -07 एचसी-5084) भी आपस में भिड़ गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में लगे सीएनजी सिलेंडर के फटने की आशंका है, जिसके कारण स्कॉर्पियो और रोडवेज बस में आग लगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया। मौके पर चौकी इंचार्ज सपतऋषि और एसपी सिटी हरिद्वार मौजूद रहे। प्रशासन ने ट्रैफिक को सामान्य करवा दिया है। हादसे के कारण हरिद्वार क्षेत्र में भूपतवाला तक लंबा जाम लग गया था। दुर्घटना के शिकार लोगों में झंडा मेला देहरादून से बिजनौर लौट रहे लोग शामिल थे।

दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कुसुम (30) पत्नी सचिन तथा सचिन (40) पुत्र नंदराम, निवासी भोगपुर नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) की मृत्यु हो गई। दोनों झंडा मेला देहरादून से अपने गृह जनपद बिजनौर लौट रहे थे।

घायलों में गुलशन (11), सुभाष (40), विक्की (28), आरव (6), लबी (19), नीतू (35), सोनिया (12), अंशिका (6) और दिव्यांशु (8) शामिल हैं। सभी घायल बिजनौर जनपद के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!