अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “उत्तराखंड की बेटी” प्रगति सडाना की उपलब्धियों को सराहना - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “उत्तराखंड की बेटी” प्रगति सडाना की उपलब्धियों को सराहना

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “उत्तराखंड की बेटी” प्रगति सडाना की उपलब्धियों को सराहना

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 07 मार्च 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन की संस्थापक एवं निदेशिका तथा “उत्तराखंड की बेटी” प्रगति सडाना के सामाजिक योगदान और उपलब्धियों को सराहा गया। पिछले छह वर्षों से वे उत्तराखंड के ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं।

वर्ष 2020 में स्थापित मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन के माध्यम से प्रगति सडाना ने सीमित संसाधनों के बावजूद कई महत्वपूर्ण पहलें शुरू कीं। उनके नेतृत्व में स्कूलों में पुस्तकालय स्थापित करना, बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना तथा सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। ग्रामीण और जनजातीय महिलाओं तथा किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान, कौशल विकास प्रशिक्षण और आजीविका उन्मुख कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।
इसके साथ ही देहरादून के दृष्टिबाधित छात्रों को शैक्षणिक और प्रेरणात्मक सहयोग प्रदान कर उन्हें नई तकनीकों से जोड़ने और शिक्षा की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रगति सडाना ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव तभी संभव है जब महिलाएँ और युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने सभी से मिलकर एक सशक्त, जागरूक और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!