मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका

 मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 26 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिला मुख्यालय के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में शुक्रवार को पहुंचकर माथा टेका और वीर बाल दिवस के अवसर पर दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिदान केवल भारत के इतिहास में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व इतिहास में साहस, धर्मनिष्ठा और त्याग का एक अनुपम एवं अनोखा अध्याय है।

मुख्यमंत्री ने बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से साहिबजादों की शहादत को सम्मान देने के लिए ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की घोषणा उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों तक साहिबजादों की वीरता, शौर्य और पराक्रम की गाथाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अद्भुत साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह बलिदान नई पीढ़ी को साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है और हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित बने रहने की शक्ति प्रदान करता है।

इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, नवीन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह नोनू, संदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, जीत सिंह आनंद, जगजीत सिंह, गगनदीप सिंह, जसमीत सिंह, सतनाम सिंह, हरनमन सिंह, अजीत सिंह के अलावा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. व अन्य प्रशासनिक अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने नववर्ष पर आने वाले पर्यटकाें के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार प्रातःकाल भ्रमण के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शीतकालीन यात्रा व नए वर्ष के दृष्टिगत पर्यटकों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं व यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। उन्हें पार्किंग, बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और अत्यधिक ट्रैफिक की स्थिति में वैकल्पिक रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों, पर्यटकों और बच्चों से भी मुलाकात की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!