आज का राशिफल

मंगलवार 30 सितंबर 2025
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – आज आपको लगेगा कि बातों को दबा लें या हल्का-फुल्का कहें, लेकिन कार्ड कहते हैं- साफ बोलिए, ईमानदारी से बोलिए। डर आपकी बातों को नरम बनाने की कोशिश करेगा, लेकिन हार मत मानिए। लहजा नरम रखिए। आप बढ़ेंगे तभी जब अपनी आवाज दबाना छोड़ेंगे।
- वृषभ – आपके विचार आगे-आगे भाग सकते हैं, सबकुछ प्लान करने की कोशिश में। पर क्या पता यही सबसे अच्छा पल हो। आज की ताकत ‘मौजूदा पल’ में रहने की है। दिमाग बार-बार आगे भागे तो उसे धीरे से अभी में लाएं। शायद किसी को आपकी पूरी तवज्जो चाहिए। आज ठीक करने का नहीं, नोटिस करने का दिन है।
- मिथुन – आपने उस चीज में बहुत समय दिया है जो अब आपको खुशी नहीं दे रही। आज देखिए आपकी ऊर्जा कहां जा रही है और बदले में क्या मिल रहा है। किसी चीज से हटना स्वार्थी नहीं, जरूरी है। डिजिटल शोर से भी बचें।
- कर्क – बाहर की दुनिया शोर भरी हो सकती है, लेकिन आपको उसकी रफ्तार पकड़ने की जरूरत नहीं। ‘ना’ कहना आपका हक है। थोड़ा शांत समय आपको वो सिखाएगा जो शोर नहीं सिखा सकता। अपनी चाल पर भरोसा करें।
- सिंह – आप आज सबकुछ कर सकते हैं, लेकिन एक काम भी पूरे ध्यान से कर लें तो दिन की ऊर्जा बदल जाएगी। बहुत सारे काम करने के दबाव को टालें। ध्यान आज आपकी ताकत है।
- कन्या – आपने किसी काम या बातचीत को टाल रखा है। आज की ऊर्जा उसे सामने लाने की है। परफेक्ट समय का इंतजार न करें। छोटे-छोटे कदम भी काम करते हैं।
- तुला – छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज़ करने से आप कुछ बड़ा मिस कर सकते हैं। आज सतर्क रहें। ओवररिएक्ट नहीं, फोकस करें।
- वृश्चिक – आप जवाब ढूंढ रहे हैं, लेकिन शायद आज अच्छे सवाल पूछना सीखने का दिन है। समझने पर ध्यान दें, बदलने पर नहीं। फीडबैक मिले तो बिना टोकें सुनें। हर बातचीत बदलाव ला सकती है, अगर आप खुले रहेंगे।
- धनु – आपको अपनी शांति समझाने की जरूरत नहीं। आपके तरीके किसी और को उलझन में डाल सकते हैं, पर वो उनका डर है। जमीन से जुड़े रहें, धैर्य रखें। आप रिएक्ट करने के लिए नहीं, उद्देश्य से चलने के लिए यहां हैं।
- मकर – ज्यादा करने की नहीं, सही करने की जरूरत है। जो सिर्फ कागज पर अच्छा लगे उसे जबरदस्ती मत अपनाइए। ठहरें, सही विकल्प साफ दिखेगा। आप पुराने गोल्स को भी आज छोड़ सकते हैं।
- कुंभ – एक बड़ा निर्णय सामने है, पर जल्दी करने की जरूरत नहीं। आज सवाल के साथ बैठिए, जवाब अपने आप आएगा। किसी को अपनी देरी का ज्यादा स्पष्टीकरण न दें।
- मीन – आप थके हुए उठ सकते हैं, काम से नहीं बल्कि बोझ से। उम्मीदें, कल्पनाएं, अंदाज असली काम से भारी होते हैं। सबकुछ एकसाथ मत उठाइए। छोटे-छोटे प्रयास करें। गलती होना असफलता नहीं, प्रक्रिया का हिस्सा है। आज मेहनत जरूरी है, परफेक्शन नहीं।