मुख्यमंत्री ने किया ‘श्री गणेश मंगलाचरण’ का विमोचन - Shaurya Mail

Breaking News
उत्तराखंड में भूकंप के हल्के झटकों से हिली धरती, तीव्रता 2.8 दर्जमाननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशविरासत महोत्सव-2026 में सजा संस्कृति का अनूठा संगम : विद्यार्थियों की प्रतिभा, श्रीलंका के लोकनृत्य, डॉ. एन. राजम के वायलिन और मंजरी चतुर्वेदी की ‘द तवायफ स्टोरी’ ने मोहा मनडीएम के निर्देश पर जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षणविरासत साधना में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य की शाही झलकियों का गजब और शानदार रहा अंदाज़

मुख्यमंत्री ने किया ‘श्री गणेश मंगलाचरण’ का विमोचन

 मुख्यमंत्री ने किया ‘श्री गणेश मंगलाचरण’ का विमोचन

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 02 मई 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में मंगलेश डंगवाल द्वारा रचित ‘‘श्री गणेश मंगलाचरण’’ का विमोचन किया।मुख्यमंत्री ने मंगल गीत को उत्तराखंड की सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाला बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के साथ विश्व मंच पर राज्य की पहचान बनाने का भी माध्यम बनते हैं।

मंगलेश डंगवाल ने बताया कि यह रचना वैदिक परंपरा पर आधारित है, जो उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जन कल्याण और आध्यात्मिक परिवेश के लिए समर्पित है।

इस अवसर पर अजीत राणा, सुभाष भट्ट, डॉ. राकेश उनियाल, प्रद्युम्मन असवाल आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!