मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पुस्तिका और कैलेंडर का किया विमोचन - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पुस्तिका और कैलेंडर का किया विमोचन

 मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पुस्तिका और कैलेंडर का किया विमोचन

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 05 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के वर्ष 2025 के कैलेंडर और चारधाम यात्रा की जानकारी देने वाली पुस्तिका का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि प्रकाशित कैलेंडर व देश की सात विभिन्न भाषाओं में तैयार पुस्तिका देश भर के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि चारों धामों के तीर्थ स्थलों पर आधारित कैलेंडर यात्रा को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री ने शीतकालीन यात्रा को राज्य की आर्थिकी को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताया। उन्हाेंने कहा कि चारधाम यात्रा की भांति शीतकालीन प्रवास स्थलों पर भी यात्रियों की सुविधाओं की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मुख्यमंत्री आवास के आला अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!