आरक्षी नितिन रावत को मिला बेस्ट इलेक्शन प्रैक्टिसेज अवार्ड 2024
उत्तराखंड(हरिद्वार),मंगलवार 28 जनवरी 2025
हरिद्वार पुलिस के चुनाव सेल में तैनात आरक्षी नितिन रावत को वर्ष 2024 में जनपद में आयोजित लोकसभा चुनाव, त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव एवं मंगलौर विधानसभा उपनिर्वाचन के दौरान की गई कड़ी मेहनत एवं कर्तव्यपरायणता के लिए प्रतिष्ठित “बेस्ट इलेक्शन प्रैक्टिसेज अवार्ड-2024” से सम्मानित किया गया है।
बन्नू स्कूल रेसकोर्स देहरादून में आयोजित किए गए कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने आरक्षी नितिन रावत को यह सम्मान प्रदान किया।
अवार्ड प्राप्त कर जनपद हरिद्वार पुलिस को गौरवान्वित करने करने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल तथा जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों ने आरक्षी नितिन रावत को बधाई दी तथा ऐसे ही मेहनत के साथ कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया।