17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का ब्रोशर और पोस्टर विमोचित - Shaurya Mail

Breaking News

17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का ब्रोशर और पोस्टर विमोचित

 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का ब्रोशर और पोस्टर विमोचित

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 02 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी के ब्रोशर और पोस्टर का विमोचन किया। यह कृषि महाकुंभ 20 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति प्रो. एमएस चौहान ने इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के 4,000 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि में नवाचार, कृषि क्षेत्र में युवा पेशेवरों को बढ़ावा देने, डिजिटल एग्रीकल्चर, जलवायु परिवर्तन, स्मार्ट लाइवस्टॉक फार्मिंग जैसे विषयों पर पैनल चर्चा होगी। साथ ही विज्ञान में नई खोज, मधुमक्खी पालन की संभावनाएं, गरीबी और कुपोषण से मुक्ति के उपायों पर सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर एक कृषि प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी जिसमें देश विदेश के 200 से अधिक संस्थान भाग लेंगे।

कार्यक्रम में महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, पंत नगर विश्वविद्यालय के निदेशक शोध प्रो. अजित सिंह और संयुक्त निदेशक डॉ. अनिल कुमार भी मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!